मुंबई : एनसीबी ने मुंबई में शनिवार को क्रूज पर चल रही ड्रग्स पार्टी में छापेमारी कर आर्यन सहित कई लोगों को हिरासत में लिया था. जिसके बाद रविवार को आर्यन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर किया गया. एनसीबी के मुताबिक, आर्यन खान को ड्रग्स कंजम्पशन के मामले में एनडीपीएस सेक्शन 27 के तहत गिरफ्तार किया गया.
मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में ड्रग्स के साथ पकड़े गए आर्यन को एनसीबी ने रविवार को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें एक दिन की कस्टडी में भेज दिया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही सोमवार को आर्यन को ज्यूडिशल कस्टडी में भेजा जाएगा, उनके वकील जमानत की अर्जी दे देंगे.
बता दें कि रविवार को कोर्ट में करीब एक घंटे तक चली सुनवाई में आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा के वकील ने अपना पक्ष रखा. वहीं, एनसीबी ने भी अपनी दलीलें दीं, जिसके बाद कोर्ट ने एक दिन यानी 4 अक्टूबर तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था. तीनों रविवार रात को एनसीबी के ऑफिस में बने सेल में बीती
मुंबई में क्रूज पर एक रेव पार्टी में पकड़े गए शाहरुख खान के बेटे आर्यन को आज जमानत मिल सकती है. आर्यन खान के साथ गिरफ्तार हुए अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था. आर्यन खान के केस की पैरवी सतीष मानशिंदे कर रहे हैं. उन्होंने ही रिया चक्रवर्ती की भी पैरवी की थी.
पुलिस कस्टडी में युवती की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव







