रांची: नगर निगम में प्रशासक अमीत कुमार की अध्यक्षता में जल संरक्षण के संबंध में बैठक हुई।
जिसमें विभिन्न एनजीओ, स्वयं सहायता समूहों एवं वार्ड सुपरवाइजरों ने भाग लिया है, इसके साथ ही इस मामले में प्रचार-प्रसार करने का निर्देश भी दिया है
सभी सम्मिलित लोगों को स्वीप के तहत वोट देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अपने से जुड़े लोगों को भी प्रेरित करने का अनुरोध किया गया।
मौके पर उप प्रशासक अनवर हुसैन, उप प्रशासक रविन्द्र कुमार, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक लोक चिकित्सा पदाधिकारी, सहायक अभियंता, नगर प्रबंधक जलापूर्ति शाखा एवं स्वास्थ्य शाखा तथा विभिन्न एनजीओ उपस्थित थे।







