NAWADA में टेम्पो और मालगाड़ी की टक्कर में घायलों में एक महिला की मौत

नवादा: कियूल गया रेलखंड के चातर रेलवे हॉल्ट के समीप एक टेम्पो और मालगाड़ी की टक्कर में घायल लोगों में एक महिला की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में 7 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जिन्हे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

मृतिका की पहचान सीतामढ़ी थानाक्षेत्र के सिरसा गांव निवासी शंकर कुमार की पत्नी ब्यूटी कुमारी के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि ब्यूटी अपने भाई की शादी में मायके आई हुई थी। 18 अप्रैल को शादी समारोह संपन्न होने के बाद पूरा परिवार ककोलत घूमने गए थे वहीं से लौटने के क्रम में दुर्घटना का शिकार हो गए।

बता दें कि नवादा के चातर रेलवे हॉल्ट के समीप रविवार की सुबह एक मानवरहित रेलवे फाटक पार करने के दौरान टेम्पो में एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टेम्पो रेलवे ट्रैक से दूर जा पलटी जिसमें टेम्पो पर सवार करीब एक दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-बक्सर से आये BJP कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर किया हंगामा, कर रहे अपने ही प्रत्याशी का विरोध

nawada nawada 

 Welcomhotel by ITC: राजगीर के होटल अजातशत्रु का संचालन करेगा Welcomhotel...

बिहार सरकार ने राजगीर के होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए Welcomhotel by ITC के साथ एमओयू किया। 104 कमरों वाले होटल का संचालन...

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...