छपरा पहुंचे BJP प्रवक्ता ने कहा ‘तेजस्वी के मुंह से शिक्षा और विकास की बातें शोभा नहीं देती’

छपरा: रविवार को भाजपा नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता धनंजय गिरी छपरा पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में एक प्रेसवार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने देश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने का दावा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनडीए बिहार की सभी 40 सीटें जीतेगी। वहीं पत्रकारों ने जब तेजस्वी यादव के बारे में कुछ सवाल करना चाहा तो उन्होंने कहा कि तेजस्वी का टाइमिंग ही गलत है, पढ़ने में भी और खलने में भी जिसकी वजह वे दोनों ही जगह फेल हुए।

उनके मुंह से विकास और शिक्षा की बात करना शोभा नहीं देती। वहीं जब पत्रकारों ने पूछा कि संजय निरुपम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे भाजपा के लिए वोट मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं तो धनञ्जय गिरी ने कहा कि जब जागो तभी सवेरा। उन्हें देर से सही लेकिन बुद्धि तो आई कि वे भाजपा के ीे वोट की अपील कर रहे हैं। यह सद्बुद्धि उन्हें पहले ही आना चाहिए था। इस दौरान धनञ्जय गिरी ने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की और कहा कि मोदी की गारंटी है, इस पर सभी को विश्वास करना चाहिए।

छपरा से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- बक्सर से आये BJP कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर किया हंगामा, कर रहे अपने ही प्रत्याशी का विरोध

BJP BJP BJP

Latehar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से पहले जान लें...

Latehar News: लातेहार ज़िले में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) 2026 अभियान शुरू हो गया है। इस पहल के तहत, ज़िले के सभी मतदान केंद्रों...

Bokaro News: एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिले दो लावारिस...

Bokaro News: बोकारो रेलवे स्टेशन पर "ऑपरेशन नारकोस" के तहत एक अहम कार्रवाई में, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच...

Dhanbad News: तमिलनाडु हादसे के पीड़ितों के लिए सरकार की बड़ी...

Dhanbad News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में अमोनिया गैस लीक की घटना के बाद बचाए गए धनबाद के 12 मज़दूर झारखंड लौट रहे हैं।...