MADHEPURA में भाई ने महज एक भैंस के विवाद में की भाई की हत्या, पुलिस जुटी जांच में…

मधेपुरा: मधेपुरा में एक सनकी भाई ने अपने ही भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के नगर परिषद् स्थित आदर्श नगर मोहल्ला की है जहां पारिवारिक विवाद में भाई ने ही भाई की हत्या कर दी। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 8 निवासी उमेश यादव का पुत्र अखिलेश यादव के रूप में की गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार एक निजी न्यूज़ एजेंसी के पत्रकार ने ही अपने भाई की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। मामले में मधेपुरा सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि तत्काल आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं मृतक की मां ने बताया कि उनके सौतेले बेटे ने भैंस बेचने के विवाद में उनके बेटे अखिलेश कुमार की चाकू मार कर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि बंटवारा में मृतक के हिस्से में भैंस दिया गया था जिसे वह आज बेच रहा था। भैंस बेचने की बात जानकर आरोपी ने उसे चाकू मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन और स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि मृतक की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक वर्ष का एक बेटा भी जिसका आज जन्मदिन था। बच्चे के जन्मदिन पर मृतक ने अपने कई रिश्तेदारों को भी बुलाया था।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मधेपुरा के एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि चाकू मार कर एक युवक की हत्या की बात सामने आई है। अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलते ही मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- NAWADA में टेम्पो और मालगाड़ी की टक्कर में घायलों में एक महिला की मौत

MADHEPURA MADHEPURA MADHEPURA MADHEPURA MADHEPURA

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...