Godda : कांग्रेस ने गोड्डा से प्रत्याशी Deepika Pandey Singh का टिकट काट दिया है। अब उनकी जगह प्रदीप यादव को टिकट दिया गया है। बता दें कि, इस सीट से दीपिका सिंह को टिकट मिलने के बाद लगातार विरोध हो रहा था।

Deepika Pandey Singh का कटा टिकट
दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपने प्रत्याशियों एक और सूची जारी की है। इसमें पार्टी ने 11 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। इसमें दो सीट झारखंड की भी है, जिनमें गोड्डा सीट पर कांग्रेस ने Deepika Pandey Singh का टिकट काटकर प्रदीप यादव को दिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया था। इसके बाद इस सीट पर कांग्रेस में जमकर विवाद खड़ा हो गया था। वहीं कांग्रेस ने रांची सीट पर यशस्विनी सहाय को टिकट दिया है।

झारखंड में चार चरणों में लोकसभा चुनाव
बता दें कि झारखंड में चार चरणों में वोटिंग होगी। लोकसभा का चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में होगी। दूसरे चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 25 मई को गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान होगा। और चौथे चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग होगी।
कांग्रेस ने काटा गोड्डा से दीपिका पांडे का टिकट, रांची से सुबोधकांत की….
Highlights



















