IPL 2024: विराट कोहली पर लगा भारी जुर्माना, जानिए मामला

IPL 2024: बड़ी खबर आईपीएल से है। आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली को बड़ा झटका लगा है। कोहली पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। दरअसल, बेंगलुरु और कोलकाता के बीच मैच के दौरान विराट कोहली ने अंपायर से बहस कर ली थी। इस वजह से कोहली पर आचार संहिता के उल्लंघन मामले में जुर्माना लगाया गया है।

IPL 2024: विराट कोहली पर जुर्माना

बता दें कि, इस साल आईपीएल में आरसीबी का प्रदर्शन अच्छा नहीं है। आईपीएल की अंक तालिका में अभी तक सबसे नीचले स्थान पर आरसीबी है। इसने अभी तक आठ मैच खेले हैं, जिनमें सात में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि इस साल आईपीएल में विराट कोहली का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है। वे बल्लेबाजों की अंक तालिका में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्होंने आठ मैचों में 63.16 की औसत से सर्वाधिक 389 रन बनाये हैं।

वाइल्ड वादी 8 22Scope News

वहीं इस अंक तालिका में पहले स्थान पर 12 प्वाइंट्स के साथ राजस्थान है। इस टीम ने अभी तक सात मैच खेले हैं और छह में जीत दर्ज की है। इसके अलावा दस प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर कोलकाता है। इसने भी अभी तक सात मैचे खेले हैं और पांच में जीत दर्ज की है।

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap Case: गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...