वोटिंग के बीच अररिया में गरज रहे हैं PM, कहा- सभी युवा मतदाता जरूर डाले वोट

अररिया : लोकसभा चुनाव के बीच दूसरे चरण की वोटिंग सुबह सात बजे से जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज बिहार में तीसरी बार चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी आज अररिया और मुंगेर में रैली कर रहे हैं। पीएम के साथ मंच पर बिहार एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। बता दें कि अररिया से एनडीए प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह और मुंगेर से एनडीए के उम्मीदवार ललन सिंह मैदान में हैं।

GOAL Logo page 0001 5 22Scope News

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अररिया और सुपौल का ये स्नेह मेरे लिए बहुत बड़ी ऊर्जा है, बहुत बड़ी शक्ति है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके इस कर्ज को उतारने के लिए मैं और ज्यादा मेहनत करूंगा और तीसरे कार्यकाल में आपके हित में, देश के हित में और ज्यादा बड़े फैसले देश लेने वाला है। आज दूसरे चरण का मतदान भी चल रहा है। ये लोकतंत्र का महापर्व है। मेरी सभी मतदाताओं से, विशेषकर युवा मतदाताओं से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने के लिए जाएं। 2024 का ये चुनाव भारत को आर्थिक और सामरिक रूप से शक्तिशाली बनाने के लिए है। इसमें, बिहार के आप सभी जागरूक भाई-बहनों की बहुत बड़ी भूमिका है।

पीएम मोदी ने कहा कि गुलामी के लंबे कालखंड से पहले जब बिहार समृद्ध था, तब भारत एक महाशक्ति था। आज जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए चल पड़ा है, तो बिहार की भी इसमें बहुत बड़ी भूमिका है। राजद और कांग्रेस के INDI गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और न ही लोकतंत्र की परवाह है। ये वो लोग हैं, जिन्होंने दशकों तक बैलेट पेपर के बहाने लोगों का, गरीबों का अधिकार छीना। पोलिंग बूथ लूट लिए जाते थे, बैलेट पेपर लूट लिए जाते थे।

उन्होंने कहा कि अब जब गरीबों को, देश के ईमानदार मतदाता को ईवीएम की ताकत मिली है, तो ये जो चुनाव के दिन लूट चलाते थे, वोट हड़पने के खेल खेलते थे, अभी भी वो परेशान है। इसलिए उनका दिनरात यही काम रहता है कि कैसे भी करके ईवीएम हटना चाहिए। INDI गठबंधन के हर नेता ने ईवीएम को लेकर जनता के मन में संदेह पैदा करने का पाप किया है। लेकिन आज देश के लोकतंत्र और बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की ताकत देखिए, आज सुप्रीम कोर्ट ने मतपेटियों को लूटने का इरादा रखने वालों को ऐसा गहरा झटका दिया है कि उनके सारे सपने चूर-चूर हो गए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने साफ-साफ कह दिया है कि बैलेट पेपर वाला पुराना दौर वापस लौटकर नहीं आएगा। आज जब पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की, भारत की चुनाव प्रक्रिया की, चुनाव में टेक्नोलॉजी के उपयोग की वाहवाही करती है, तब ये लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए ईवीएम को बदनाम करने पर लगे पड़े थे। इन्होंने लोकतंत्र के साथ लगातार विश्वासघात करने की कोशिश की है। आज देश में राजनीति की दो मुख्य धाराएं बन गई हैं। एक धारा बीजेपी और एनडीए की है, जिसका मकसद है देश के लोगों को सशक्त करना, हर लाभार्थी के दरवाजे तक खुद जाकर उसे लाभ पहुंचाना। इसके विपरीत एक और धारा है- कांग्रेस और राजद की। इंडी गठबंधन वालों का मकसद है, देश के लोगों से छीनना, उन्हें तरसा कर रखना और अपनी तिजोरी भरना।

नरेंद्र मोदी ने अररिया में कहा कि ओबीसी जातियों का आरक्षण छीनकर, कांग्रेस अपने चहेते वोटबैंक को देना चाहती है। तुष्टिकरण के दलदल में कांग्रेस-राजद जैसी पार्टियां इतना धंस गई हैं कि उनके लिए संविधान भी मायने नहीं रखता। 2011 में जब दिल्ली में राजद और कांग्रेस की सरकार थी। तो उस समय के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की कैबिनेट ने ओबीसी आरक्षण का हिस्सा छीनकर धर्म के आधार पर वोटबैंक को आरक्षण देने की मंजूरी दे दी थी। लेकिन, उस समय जागरूक कोर्ट ने इन्हें ऐसा करने से रोक दिया था। जब मैं कांग्रेस द्वारा सिर्फ मुसलमानों को प्राथमिकता दिए जाने की बात करता हूं, तो कुछ लोग आगबबूला हो जाते हैं। उनका इकोसिस्टम पिछले एक सप्ताह से मेरे बाल नोंच रहा है। मैं इन्हें कहना चाहता हूं कि 25 साल हो गए,आपने मुझे बहुत डराने की कोशिश की, लेकिन मैं डरा नहीं, इसलिए अब कोशिश बंद कर दो।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज डॉ. मनमोहन सिंह का एक और पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें फिर से वो वही कह रहे हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। ये वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम को सांप सूंघ गया है। इस देश के संसाधनों पर, देश की संपत्ति पर पहला हक मेरे देश के गरीबों का, मजदूरों का, किसानों का, माताओं-बहनों का है। चाहे किसी भी धर्म के हों, लेकिन अगर वो गरीब हैं तो पहला हक उनका है, ये मोदी की सोच है।

यह भी पढ़े : Modi in Purnia : मोदी की हुंकार, कहा- देश की जनता ने तय किया है 400 पार !

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

मंटू भगत की रिपोर्ट

Jharkhand Smart Road: झारखंड की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड का...

Jharkhand Smart Road, रांची: झारखंड में पहली 10 लेन स्मार्ट रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 177 करोड़ रुपये की...

Nepal Flood 2026: नेपाल जलप्रलय में आदापुर के एक ही परिवार...

Nepal Flood 2026, पूर्वी चंपारण: नेपाल में आए भीषण जलप्रलय के बीच बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड से बेहद दर्दनाक खबर...

RIMS Admission 2026 : रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर...

RIMS Admission 2026 रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट कोटा...