Chatra- चतरा से बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने आज नामांकन कर लिया। चतरा लोकसभी सीट से कालीचरण के नामांकन के दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई नेता मौजूद रहे। चतरा लोकसभा सीट में अब कालीचरण का सीधा मुकाबला कांग्रेस के केएन त्रिपाठी से होगा।
नामांकन के बाद चतरा में एक विशाल जनसभा का भी आयोजन किया गया है। इस जनसभा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।



















