Giridih में अवैध गिट्टी लदा ट्रक जब्त

Giridih: धनवार सीओ ने छापेमारी अभियान चलाकर घोड़थ्म्भा ओपी क्षेत्र के अरखांगो पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को अवैध गिट्टी लदा एक ट्रक जेएच 02 बीएन 6731 को जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार धनवार सीओ के द्वारा लगातार अवैध रूप से गिट्टी व बालू ले जा रहे वाहनों की छापेमारी की जा रही है।

Giridih: अवैध गिट्टी लदा ट्रक जब्त

इसी के तहत शुक्रवार को अवैध गिट्टी लदा ट्रक को जब्त कर घोड़थ्म्भा ओपी पुलिस को सौंपा गया है। सीओ ने कहा कि लगातार सूचना मिल रही है कि अवैध रूप से गिट्टी व बालू की ढुलाई बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसको लेकर छापेमारी की जा रही है और यह छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार को इससे राजस्व की काफी क्षति हो रही है। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इधर लगातार हो रहे छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Giridih से सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Land Fraud: रांची में जमीन बेचने के नाम पर 35 लाख...

 रांची के बीआईटी मोड़ क्षेत्र में जमीन बिक्री के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच...

Expired Beer Scam: बोकारो में नष्ट करने की जगह दुकान पहुंची...

 बोकारो में नष्ट करने के लिए परमिट ली गई 1500 पेटी एक्सपायर्ड बीयर कथित तौर पर दुकानों तक पहुंच गई। उत्पाद विभाग ने जांच...

Maiya Samman Yojana Update: झारखंड में 6 लाख घटे लाभुक, सत्यापन...

झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की संख्या लगातार घट रही है। सत्यापन के बाद यह आंकड़ा 50 लाख से नीचे जा सकता...