IPL-2024 : ऋतुराज ने खेली कप्तानी पारी, 5वीं जीत के साथ तीसरे नंबर पर पहुंची CSK

चेन्नई : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2024 अब आखिरी स्टेज में प्रवेश कर गया है। साथ ही अब आईपीएल में बहुत जल्द ही उलटफेर देखने को मिलेगा। इस बार के आईपीएल में रनों के साथ छक्कों की बरसात हो रही है। कल यानी रविवार को दो मुकाबले खेले गए। वहीं दूसरा मैच रात 7.30 बजे चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल-17 सीजन का 46वां मैच खेला गया। कल के मैच में हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि बिल्कुल गलत साबित हुआ। चेन्नई की टीम की कल पांच जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है जबकि हैदराबाद की टीम उतने ही मैच जीतकर चौथे स्थान पर काबिज है।

GOAL Logo page 0001 8 22Scope News

आपको बता दें कि टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारति 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 212 रन का विशाल स्कोर बनाया। चेन्नई के युवा कप्तान ऋतुराज गायकवाड (98 रन, 54 गेंद, 10 चौके, तीन छक्के) ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की शुरुआत बेहद ही खराब रही है। उसके तीन विकेट 40 रन के स्कोर पर गिर गए। टीम जैसे-तैसे 20 ओवर खेलकर 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह चेन्नई की टीम यह मैच 78 रन जीतकर पांचवीं जीत दर्ज की। चेन्नई की तरफ से तुषार देशपांडे (27/4) ने सबसे ज्यादा विकेट लिए।

बैंगलोर की शानदार जीत, विल जैक्स ने खेली शानदार शतकीय पारी

45वां मैच दोपहर 3.30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। जिसमें गुजरात टाइटंस की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 200 रन का स्कोर बनाया। जवाब में रन का पीछा करने उतरी रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आसानी से यह मैच 16 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाकर यह मैच नौ विकेट से जीत लिया। बैंगलोर की कल दूसरी जीत थी, वह अभी भी 10वें नंबर पर काबिज है। बैंगलोर की तरफ से किंग विराट कोहली (नाबाद 70 रन, 44 गेंद, छह चौके, तीन छक्के) और इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज विल जैक्स (नाबाद 100 रन, 41 गेंद, पांच चौके, 10 छक्के) की शानदार पारी की बदौलत टीम चार ओवर पहले ही बड़े स्कोर को चेस कर जीत लिया। जैक्स ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए बेहतरीन शतक जड़ा।

RCB 22Scope News

यह भी पढ़े : IPL-2024 : राहुल की बेहतरीन पारी को संजू ने बिगाड़ा, RR की 8वीं जीत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

 

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में 33,320 शिक्षक पदों पर...

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026, पटना: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार लोक सेवा...

Jharkhand SIR Update: झारखंड में वोटर लिस्ट संशोधन तेज, 8.43 लाख...

 झारखंड में SIR के तहत 16 अक्टूबर तक फॉर्म-6 के 8,43,063 और फॉर्म-8 के 5,35,865 आवेदन डिजिटाइज हुए। रांची में नाम जोड़ने और संशोधन...

Anant Singh Road Show: मोकामा में अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी...

Anant Singh Road Show, पटना: बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान कथित तौर पर नियमों के उल्लंघन का मामला सामने...