Breaking : आज थम जाएगा तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच आज बिहार में तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। बिहार में दो चरण के चुनाव खत्म हो गया है जबकि तीसरे चरण का चुनाव सात मई को होना है। शाम छह बजे के बाद प्रचार का शोर थम जाएगा। तीसरे चरण में झंझारपुर, खगड़िया, मधेपुरा, सुपौल और अररिया में चुनाव होना है। बता दें कि तीसरे चरण में कुल 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। तीसरे चरण में 51 पुरुष और तीन महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में किस्मत अजमा रहे हैं। जदयू (3), राजद (3), भाजपा (1), लोजपा रामविलास (1), बसपा (5), सीपीआई एम (1) और 19 निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

दरअसल, तीसरे चरण के चुनाव के लिए कुल 9848 बूथ बनाए गए हैं। 5039 बूथों से लाइव वेबकास्टिंग होगा। 45 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। महिला मतदाताओं के लिए 32 पिंक बूथ बनाए गए हैं। तीसरे चरण में कुल 98 लाख 60 हजार 397 मतदाता वोट करेंगे। तीसरे चरण में 1,45,482 फस्ट टाइम वोटर हैं। 100 वर्ष और इससे अधिक उम्र के 2716 वोटर हैं। 85 वर्ष और इससे अधिक उम्र के 85,352 वोटर हैं। 20 से 29 वर्ष के 22 लाख 84 हजार 689 वोटर हैं।

यह भी पढ़े : रैली Live : दरभंगा ने ठाना है मोदी को फिर से बनाना है पीएम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...