Lok Sabha Election: कन्हैया कुमार ने नामांकन से पहले किया हवन, हो रहा है वायरल

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले उन्होंने हवन किया था, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हालांकि यह तस्वीर उन्होंने खुद शेयर की थी। बता दें कि, कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा का टिकट दिया है। हालांकि उनकी उम्मीदवारी पर कांग्रेस में नाराजगी दिखी थी। इसी क्रम में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

नामांकन को लेकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘अरदास है कहीं कीर्तन, कहीं रामधुन कहीं आवाहन। विधि भेद का है यह सब रचन, तेरा भक्त तुझको बुला रहा। तू ही राम है तू रहीम है, तू करीम कृष्ण खुदा हुआ। तू ही वाहे गुरु तू येशु मसीह, हर नाम में तू समा रहा।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘आज नामांकन से पहले सभी धर्मों के गुरुओं ने मुझे संविधान की प्रस्तावना भेंट कर मेरे लिये दुआएँ कीं और आशीर्वाद दिया। यही हमारा भारत है। यही हमारा संविधान। ‘सर्व धर्म सम भाव’। इस भारत और इसके संविधान की रक्षा के लिए मैं अपनी पूरी जान लगा दूंगा। जय जवान, जय किसान, जय संविधान।’

Lok Sabha Election: Lok Sabha Election

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल और दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को हो गयी है। इसके अलावा तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Cesto mart add 5 22Scope News

Indian Idol 16 के टॉप-8 सिंगर अभिषेक कुमार का धनबाद में...

Abhishek Kumar Indian Idol 16: धनबाद के युवा गायक अभिषेक कुमार, जिन्होंने *इंडियन आइडल 16* के टॉप 8 में जगह बनाई थी, सोमवार को...

Bokaro News: बोकारो में बारिश से सड़क पर जलजमाव, रेलवे पुल...

Bokaro News: सोमवार को हुई बारिश ने बोकारो स्टील प्लांट (BSL) इलाके में पानी जमा होने (वॉटरलॉगिंग) की पुरानी समस्या को फिर से उजागर...

Giridih News: गिरिडीह में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक गंभीर रूप...

Giridih News: गिरिडीह जिले के तिसरी ब्लॉक में लोकाय पंचायत भवन के पास एक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बनी खाई...