आसमान से गिरी बिजली, एक दर्जन से ज्यादा लोग झूलसे, 2 की मौत

गया : बिहार में कल यानी सात मई को मौसम में अचानक करवट देखने के मिला। पटना सहित बिहार के कई जिलों में तेज गरज के साथ बारिश भी हुई है। गया में आज तेज आंधी और बारिश होने के बाद कई जगह पर वज्रपात हुआ। इस वज्रपात के दौरान एक दर्जन से भी ज्यादा लोग झुलस गए हैं। जबकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मामला गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के सलैया पंचायत के गुड़ीसर्वे गांव में गिरा जबकि मोहनपुर प्रखंड में भी वज्रपात हुआ जहां एक की मौत हुई है।

आपको बता दें कि गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के गुड़ी सर्वे गांव में साप्ताहिक बाजार लगी हुई थी। इस दौरान तेज आंधी और बारिश शुरू हुई और देखते हैं देखते आसमान से तेज बिजली कड़की और जमीन पर वज्रपात हुआ। बरसात होने से पहले लोग एक नीम के पेड़ के नीचे लोग छुप गए, लेकिन इस जगह पर वज्रपात हो गया और एक साथ 12 से ज्यादा लोग झुलस गए। इस दौरान सभी को आनन-फानन में फतेहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मृतक में डांगरा के रहने वाले 45 वर्षीय विश्वनाथ यादव की मौत हुई है जबकि बारा बैदा गांव के रहने वाली 50 वर्षीय सरोज देवी की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते हैं फतेहपुर थाना की पुलिस अपने दलबल के साथ पहुंचे। साथ ही स्थानीय सीओ और बीडीओ भी मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी लिया। साथ ही सभी का इलाज सही ढंग से करवाए जाने को लेकर संबंधित अधिकारियों व डॉक्टर को भी निर्देश दिया है। वहीं घटना के बाद डीएम डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा दिया जाए। साथ ही 24 घंटे के अंदर मृतकों के परिवार वालों को आपदा मुआवजा की राशि देना सुनिश्चित करें। वहीं डीएम ने भी इस घटना को लेकर दुख जताया है और परिवार वालों को सांत्वना दिया।

यह भी पढ़े : वज्रपात के चपेट में आने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मुंगेर मॉडल : गंदे तालाब से निकला साफ पानी, हजारों को...

पटना : जलाशयों के प्रदूषित जल को उपयोग में लाने के लिए मुंगेर जिले के ग्राम पंचायत बांक में नया प्रयोग हुआ है। ग्राम...

मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना से छूटे हुए गांवों तक पहुंची पक्की...

पटना : राज्य के प्रत्येक गांव और बसावतों तक बारहमासी पक्की सड़क संपर्कता सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री...

बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा, स्थानीय व्यवसायियों के लिए बड़ा...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग और बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड ने बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और...

बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल में मौत के बाद हंगामा,...

पटना : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना के राजा बाजार स्थित बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट...

मुख्यमंत्री ने की नगर विकास एवं आवास, पंचायती राज व पर्यटन...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में नगर विकास एवं आवास विभाग, पंचायती राज विभाग और पर्यटन विभाग की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img