SRH Vs LSG : हेड और अभिषेक के तूफान में उड़ी लखनऊ…

SRH Vs LSG – कल रात लखनऊ और हैदराबाद के बीच खेले गए अहम मुकाबले में हैदराबाद ने लखनऊ को 10 विकेट से हराकर धूल चटा दी। हैदराबाद के ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफानी पारी की आंधी में लखनऊ के सारे गेंदबाज उड़ गए।

टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज डी कॉक महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई। हालांकि उसके बाद निकोलस पूरन और आयुष बडोनी ने पारी को संभालते हुए लखनऊ को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

9.4 ओवरो में ही जीती हैदराबाद

लखनऊ की तरफ से आयुष बडोनी ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 30 गेंदो में 55 रन बनाए। वहीं निकोलस पूरन ने अहम 48 रनों की पारी खेली। वहीं क्रुणाल पांड्या ने 24 और केएल राहुल ने 29 रन बनाए। अंत में लखनऊ ने 20 ओवरों में 165 रनों की सम्मानजनक स्कोर बनाया। हैदराबाद की तरफ से टी-नटराजन ने 3 विकेट चटकाए।

166 रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने तूफानी शुरुआत की। ओपनर बल्लेबाज ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई और महज 9.4 ओवरो में भी 166 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। ट्रैविस हेड ने 30 गेंदो पर ही 89 रन बना डाले जिसमें उन्होंने 8 चौके और 8 गगनचुंभी छक्के लगा डाले। वहीं अभिषेक शर्मा ने भी 75 रनों की आतिशी पारी खेली जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल हैं।

 

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap : गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...