सहायक पुलिस कर्मियों की मांगों का राजद ने किया समर्थन, कहा- मुख्यमंत्री बातचीत कर निकालें समाधान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वयं जाना जरूरी नहीं- मनोज पांडे

रांची : रांची के मोराबादी मैदान में सहायक पुलिस कर्मी पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर खुले आसमान के नीचे आंदोलन कर रहे हैं. सरकार की ओर से समस्या के समाधान को लेकर अब तक कोई ठोस पहल होती हुई नजर नहीं आ रही है.

इस बीच सत्ताधारी राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश प्रवक्ता अनीता यादव का एक बयान आया है. अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा है कि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आंदोलनकारी सहायक पुलिस कर्मियों से बातचीत करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र में बातचीत का रास्ता ही अहम होता है. आपको बता दें कि, यह पहला मौका है जब सत्ताधारी दलों की तरफ से इस तरह की मांग सामने आई है.

राजद की मांग पर झामुमो ने ये कहा

सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल के बयान के बाद सत्ताधारी झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री स्वयं आंदोलनकारियों के साथ बातचीत करें यह जरूरी नहीं है. मुख्यमंत्री एक व्यक्ति का नाम नहीं है बल्कि एक संस्था है. लिहाजा, मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभागीय अधिकारी काम करते हैं. सरकार समाधान की दिशा में आगे बढ़ रही है.

रिपोर्ट : शाहनवाज

मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिक कल्याण और पुनर्वास फंड में अंशदान की अपील की

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...