IPL-2024 : गिल-सुदर्शन की शतकीय पारी से गुजरात की उम्मीदें बरकरार

अहमदाबाद : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2024 अब आखिरी स्टेज में प्रवेश कर गया है। अंक तालिका में उपर नीचे होने का सिलसिला जारी हो गया है। कल यानी शुक्रवार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल-17 सीजन का 59वां मैच खेला गया। कल के मैच में चेन्नई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि बिल्कुल गलत साबित हुआ। कल के मैच में गुजरात की टीम ने अपने होम ग्राउंड पर क्या बल्लेबाजी की। दोनों ओपनर ने शानदार शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया और टीम को करीब 230 के पार पहुंचा दिया। साथ ही मैच जीतकर अपनी उम्मीदें बरकरार रखी। इसके साथ ही टीम 10 प्वाइंट के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि मैच हारने के बाद चेन्नई की टीम 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज है।

GOAL Logo page 0001 10 22Scope News

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते अपने घर में गुजरात टाइटंस ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। दोनों ओपनर कप्तान शुभमन गिल (103 रन, 51 गेंद, पांच चौके, सात छक्के) और साईं सुदर्शन (104 रन, 54 गेंद, नौ चौके, छह छक्के) ने शानदार शतक लगाकर पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 210 रनों की साझेदारी की। टीम को निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 231 रन बना डाले। चेन्नई की ओर से तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे (33/2) ने अच्छी गेंदबाजी की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद ही खराब रही। टीम का तीन विकेट 10 के स्कोर पर गिर गए। इसके बाद डेरिल मिशेल (63 रन, 34 गेंद, सात चौके, तीन छक्के), मोईन अली (56 रन, 36 गेंद, चार चौके, चार छक्के), शिवम दुबे (21), रविंद्र जडेजा (18) और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 26 रन) की बदौलत टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 196 रन ही बना सकी और मैच 35 रन से हार गई। गुजरात की ओर से राशिद खान (38/2) और मोहित शर्मा (31/3) ने शानदार गेंदबाजी की। शानदार शतक बनाने वाले कप्तान शुभमन गिल को ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया।

यह भी पढ़े : IPL-2024 : फिर चला किंग कोहली का बल्ला, RCB ने लगायी जीत की चौकड़ी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

 

महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बिहार की...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर पटना स्थित लोकसेवक आवास में हवन-पूजन और कन्या पूजन किया। मां दुर्गा से प्रदेश की सुख-शांति...

JTET Exam 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए हर जिले...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर हर जिले में कंट्रोल रूम और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी होंगे। डीसी परीक्षा नियंत्रक होंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

Jharkhand Weather Update: दुर्गापूजा में साफ रहेगा मौसम, रांची में 17...

 झारखंड में दुर्गापूजा के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। 19 से 24 अक्टूबर तक सुबह कोहरा रहेगा। रांची में न्यूनतम तापमान 17...