IPL 2024 CSK vs RR : राजस्थान पर चेन्नई की अहम जीत, प्लेऑफ में बने रहने की संभावना

IPL 2024 CSK vs RR : आज आईपीएल में चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई और राजस्थान के बीच मुकाबला हुआ। इसमें चेन्नई ने राजस्थान को पांच विकेट से हरा दिया है। यह मैच चेन्नई के लिए अहम था। यदि चेन्नई की टीम हार जाती तो प्लेऑफ में खेलने की उम्मीद लगभग समाप्त हो जाती। हालांकि जीत के बाद अब प्लेऑफ में बने रहने की संभावना बनी हुई है।

IPL 2024 CSK vs RR :

इससे पहले राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उसका फैसला गलत साबित हुआ। राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गये। इससे राजस्थान निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर मात्र 141 रन ही बना पाए, जिसे चेन्नई की टीम ने पांच विकेट खोकर 18.5 ओवरों में ही हासिल कर लिया। इससे चेन्नई अब अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गया है।

बता दें कि, इस साल आईपीएल की अंक तालिका में अभी तक 18 प्वाइंट्स के साथ कोलकाता पहले स्थान पर बने हुए हैं। इसने अभी तक 12 मैच खेले हैं, जिनमें नौ में जीत मिली है। वहीं दूसरे स्थान 16 प्वाइंट्स के साथ राजस्थान है। इस टीम ने अभी तक 12 मैच खेले हैं, जिनमें आठ में जीत दर्ज की है। इस अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर पंजाब है। इसने अभी तक 12 मैचों में मात्र में चार में ही जीत दर्ज कर पायी है।

गोल 9 22Scope News

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap : गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...