Jharkhand Weather Update 15-05-2024: छाए रहेंगे बदरा लेकिन तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 15 मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि बुधवार को पूरे Jharkhand में मौसम का मिजाज में गत दिनों के काल बैसाखी वाले माहौल से मुक्त होने का संकेत है। इससे राज्य में बादलों के छाए रहने और कहीं -कहीं तेज हवाओं के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बूंदाबांदी की संभावना है। अब अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में बढ़ोत्तरी के संकेत हैं क्योंकि मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

आज 12 जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना

Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, बुधवार 15 मई को Jharkhand के 12 जिलों को छोड़ राजधानी रांची समेत शेष अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि आसमान में बादलों की गतिविधि जारी रहने की स्थिति दिख सकती है। इसके चलते राज्य के गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाद, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में हल्की बूंदाबांदी की स्थिति बनने की संभावना व्यक्त की गई है।

Jharkhand  में रांची रहा सबसे कूल, पूर्वी सिंहभूम में हुई अच्छी बूंदाबांदी

Jharkhand Weather विभाग की ओर से 15 मई बुधवार के लिए जारी बुलेटिन में राज्य के किसी भी हिस्से में विशेष मौसमी बदलाव को लेकर कोई अलर्ट वाली बात नहीं है। Jharkhand में पिछले 24 घंटे में कई हिस्से में आंधी और गरज के साथ हल्के-मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में 36.8 मिमी रिकार्ड हुई है। इस दौरान Jharkhand में सबसे गर्म डाल्टनगंज रहा जहां तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कूल राजधानी रांची रहा जहां तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

Jharkhand में 15 मई का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 24 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 38 और न्यूनतम 25, गुमला में अधिकतम 39 और न्यूनतम 24, हजारीबाग में अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 39 और न्यूनतम 23, बोकारो में अधिकतम 39 और न्यूनतम 26, पलामू में अधिकतम 41 और न्यूनतम 26, लोहरदगा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 24, लातेहार में अधिकतम 39 और न्यूनतम 26, गढ़वा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 28, चतरा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 26, कोडरमा में अधिकतम 38 और न्यूनतम 26,  देवघर में अधिकतम 39 और न्यूनतम 25, धनबाद में अधिकतम 39 और न्यूनतम 25, दुमका में अधिकतम 38 और न्यूनतम 26, गिरिडीह में अधिकतम 38 और न्यूनतम 25, गोड्डा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 27, जामताड़ा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 26, पाकुड़ में अधिकतम 40 और न्यूनतम 27, साहिबगंज में अधिकतम 38 और न्यूनतम 27, सिमडेगा में अधिकतम 38 और न्यूनतम 24, सराइकेला में अधिकतम 40 और न्यूनतम 26, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 40 और न्यूनतम 26 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img