CAPITAL PATNA में अहले सुबह ठांय ठांय, अपराधियों ने अस्पताल संचालक को मारी गोली

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां अपराधियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने रविवार की सुबह एक अस्पताल संचालक को गोली मार दी। घायल अवस्था में अस्पताल संचालक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना राजधानी पटना के पॉश इलाका शास्त्रीनगर के मछली गली की है जहां साईं मंदिर के समीप अपराधियों ने रविवार की अहले सुबह अस्पताल संचालक अविनाश आनंद को गोली मार दी।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजनों ने आनन फानन में घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष को यह लगता था कि पिछले दिनों जो उनका खटाल हटाया गया है वह अस्पताल संचालक के कहने पर ही हटाया गया था। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने में जुट गई है।

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

ये Election नहीं आसां, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा है दांव पर, पढ़ें क्या है चुनौती

CAPITAL PATNA CAPITAL PATNA CAPITAL PATNA

CAPITAL PATNA

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...