रांची में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली लोगों को राहत

रांची : राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदल गया है। काले बादल छाने के बाद झमाझम बारिश हुई। इससे रांचीवासियों को गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि सुबह से गर्मी की तपिश से लोग परेशान थे। लेकिन दोपहर बाद मौसम बदला और बारिश हुई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

रांची में झमाझम बारिश

बता दें कि मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज राज्य के पूर्वी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जाती गयी थी। इसी के अनुरूप राजधानी रांची में बारिश हुई। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिरे और कुछ देर तक तेज गर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई।

वहीं रांची में बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में आज अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी है।

Cesto mart add 13 22Scope News

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...