कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकने के आरोपी गिरफ्तार

Lok Sabha Election : खबर राजधानी दिल्ली से है। उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 17 मई को चुनाव प्रचार के दौरान उन पर हमला और स्याही फेंकने का मामला सामने आया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वह इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार पर हमला

बता दें कि, कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा का टिकट दिया है। हालांकि उनकी उम्मीदवारी पर कांग्रेस में नाराजगी दिखी थी। इसी क्रम में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं इस सीट से कन्हैया कुमार ने नामांकन दाखिल करने इससे पहले उन्होंने हवन किया था, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी।

Lok Sabha Election :

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई और पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को हो चुकी है। इसके अलावा छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवें चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Elite institute 16 22Scope News

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...