क्या डर गए हुजूर ए आला!

प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों और आमजनों के रोक पर एक व्यंग

आकाशवाणी हुई और झारखंड मंत्रालय में पत्रकारों और आम जनों के प्रवेश पर रोक लग गई . यह आकाशवाणी ऊपर वाले की थी या किसी हुजूर ए आला की.

इसके बारे में प्रोजेक्ट भवन के किले के सुरक्षा प्रहरी के पास कोई जानकारी नहीं है. पूछे जाने पर सुरक्षा प्रहरी उसी आकाशवाणी की जानकारी देते हैं जिसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है पर इस आकाशवाणी के कारण 8 मई को प्रोजेक्ट भवन के किले पर प्रवर्तन निदेशालय के दूरबीन लगाकर हुई छापेमारी में खोजा जा सकता है.

शायद हुजूर ए आला डर गए हैं और शायद ऊपर वाले को डर कर एक तार भेजा जिसके बाद फिर आकाशवाणी हुई. लेकिन किले को भेदने की तैयारी में प्रवर्तन निदेशालय लगा हुआ है और गुप्त रास्ते की खोज कर रहा है.

कई हुजूर ए आलाओं को अब भी समन का डर सता रहा है. एक विभाग के मुखिया शायद आज राजकीय कारागार के अतिथि बन जाए दूसरे विभाग के मुखिया और उनके सिपहसालार को इसी का डर है कहीं अगला नंबर इन्हीं  का न आ जाये.

मजेदार बात यह है कि अब तक प्रोजेक्ट भवन किले में आम जन और पत्रकारों के प्रवेश की कोई भी मानक संचालन प्रक्रिया सरकार द्वारा तैयार नहीं गई थी,लेकिन अचानक इसकी जरुरत महसूस क्यों की जा रही है यह खोज का विषय है.

Saffrn

Trending News

Train Waiting List Surge: महंगे Airfare का असर, Ranchi से प्रीमियम...

रांची से प्रीमियम ट्रेनों में बढ़ी भीड़, एयरफेयर महंगा होने से ट्रेन टिकट पर लंबी वेटिंग। जानें किस ट्रेन में कितनी प्रतीक्षा सूची।Train Waiting...

Ranchi Water Crisis 2026: रिकॉर्ड बारिश के बाद भी पानी की...

 रांची में रिकॉर्ड बारिश के बावजूद अप्रैल में पानी संकट गहराया। 17 वार्डों में टैंकर से सप्लाई, कई इलाकों में बोरवेल फेल।Ranchi Water Crisis...

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Banka Road Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत,...

बांका के बेलहर में कार और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत, कई घायल। पुलिस जांच में जुटी, घायलों को...

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img