RCB vs RR : एलिमिनेटर मैच में बेंगलुरु ने राजस्थान को दिया 173 रनों का लक्ष्य

RCB vs RR : आईपीएल में आज राजस्थान और बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जा रहा है। यह गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 172 रन बनाये और राजस्थान को जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य दिया है।

RCB vs RR :

बता दें कि, आईपीएल के प्लेऑफ में चार टीमें पहुंची है। इनमें पहले स्थान पर कोलकाता, दूसरे स्थान पर हैदराबाद, तीसरे स्थान पर राजस्थान और चौथे स्थान पर बेंगलुरु है। पहले प्लेऑफ कोलकाता और हैदराबद के बीच कल खेला गया। इसमें कोलकाता ने हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

वहीं इस सीजन मुंबई का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। लगातार हार की वजह से मुंबई को अंक तालिका में सबसे नीचले स्थान पर रहना पड़ा। वहीं बेंगलुरु ने शुरुआती हार के बाद जबरदस्त वापसी की और प्लेऑफ्स में अपनी जगह बनाई।

Bihar Panchayat Training: बिहार के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए बदलेगा ट्रेनिंग...

Bihar Panchayat Training: बिहार में पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को और अधिक सरल, प्रभावी और उपयोगी बनाने की तैयारी...

Sheohar Jeevika Didi: शिवहर में जीविका दीदियों को बड़ी सौगात, 462...

Sheohar Jeevika Didi: ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने गुरुवार को शिवहर जिले का दौरा किया।...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...