सीतामढ़ीः इस आधुनिक युग में भी लोगों का झाड़-फूंक पर इस कदर विश्वास है कि ओझा-गुणी के चक्कर में पड़ कर अपनी जिंदगी गंवा बैठते हैं.
नवरात्रि के अवसर पर ऐसे बाबा अपनी दुकान सजा बैठे हैं, ऐसा ही एक बाबा सीताम
ढ़ी में निसंतान दंपतियों को संतान सूख देने का दावा कर रहा है. जिन दंपतियों को बड़े-बड़े चिकित्सकों से लाभ नहीं हुआ, यह बाबा उन दंपतियों को संतान सूख देने का दावा कर रहा है.
बाबा के कथित दरबार में ग्रामीण महिलाओं की भीड़ जुट रही है. बाबा अपने करतब से महिलाओं के दिग्भ्रमित कर रहा है. महिलायें संतान सूख की चाह में बाबा की उपासना कर रही है.

तांत्रिक खड़े होकर कुछ मंत्र बोलता है और महिलाएं बड़े चाव से अपना आँचल फैला तांत्रिक बाबा की एक-एक बात अपनी सहमति दे रही.
सीतामढ़ी, अमर नाथ सहगल


















