पटना से सटे PALIGANJ में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, मृतक का है आपराधिक इतिहास

पटना: अपराधियों का तांडव बिहार में रुकने का नाम नहीं ले रहा। राजधानी पटना से सटे पालीगंज इलाके में अपराधियों ने बीती रात एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना पालीगंज के खिरिमोड़ थाना क्षेत्र की है जहां बीती रात घात लगाए अपराधियों ने एक बाइक सवार की गोली मार कर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान बहेरिया निराखपुर निवासी गणेश यादव उर्फ़ गनेशी के रूप में की गई। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जाँच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बाइक से अपने घर लौट रहा था तभी पतौना गांव के सुगान टोला के समीप पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने बताया कि अभी हत्यारे का पता नहीं चल सका है।

पुलिस जांच में जुटी है। मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है, पुराने रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है। फ़िलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जाँच कर रही है।

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

EARLY MORNING गोलियों की आवाज से गूंज उठा पटना, अपराधियों ने छात्र को मारी गोली

PALIGANJ PALIGANJ PALIGANJ

PALIGANJ

Har Ghar Nal Ka Jal Bihar: बिहार में पेयजल व्यवस्था को...

Har Ghar Nal Ka Jal Bihar, पटना: बिहार में हर परिवार तक नियमित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाने को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक...

Kaimur Bike Rider Minister Convoy: मंत्री का काफिला और बीच सड़क...

Kaimur Bike Rider Minister Convoy, कैमूर: बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया में सोमवार शाम ट्रैफिक चालान को लेकर एक बाइक सवार और पुलिस...

Bihar Saras Mela: 3 करोड़ पार कारोबार और 2.75 लाख खरीदार,...

Bihar Saras Mela, पटना: गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में चल रहे बिहार सरस मेले में खरीदारी को लेकर लोगों का उत्साह लगातार बढ़...