मोकामाः मोकामा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में अनियंत्रित डिजायर वाहन ने 4 लोगों को कुचला, हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हैं, जबकि एक की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई. घटना अलहे सुबह की बताई जा रही है.
मृतक की पहचान सुल्तानपुर गांव निवासी पेशे से शिक्षक नकुल महतो के 12 वर्षीय पुत्र राजदेव की रुप में हुई है, जबकि नकुल महतो के ही पुत्र चंद्रदेव की चिकित्सा एक निजी नर्सिंग होम में की जा रही है. 2 अन्य घायलों सुल्तानपुर बिन्द टोली के रहने वाले साजन बिंद और शगुन बिंद की चिकित्सा पीएमसीएच में की जा रही है.
बताया जाता है कि डिजायर वाहन पटना से मोकामा की तरफ आ रही थी, चालक ने अपना नियंत्रण खो गया और सभी को रौंद दिया.
रिपोर्टः विकास


















