बोकारो/बेरमो : बेरमो में हाईवा ट्रक का परिचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है. जिसके चलते सड़कों सन्नाटा पसर गया है. हाईवा ऑनर एसोसिएशन ने ट्रांसपोर्ट रेट बढ़ोतरी को लेकर यह बंद का ऐलान किया है. उनकी ट्रांसपोर्टरों से मांग है कि जिस तरह डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है उस मुताबिक भाड़ा नहीं मिल रहा है और ना ही समय पर पैसा दिया जा रहा है. उनकी ट्रांसपोर्टरों से गुजारिश है कि जल्द से जल्द उनकी मांगों पर अमल किया जाए नहीं तो आंदोलन और उग्र होगा.
रिपोर्ट : मनोज कुमार


















