पटनाः गोपालपुर थाना के करणपुरा में राम जानकी मंदिर मठ पर जमीन पर कब्जे को लेकर रात 8:00 बजे सुबह 12:00 बजे गोलीबारी होती रही. गोलीबारी का आरोप जदयू के पूर्व जिला पार्षद निर्भय सिंह पर है. घटना स्थल से काफी संख्या में खोखे की बरामदगी हुई है, आसपास के दीवारों पर गोलीबारी के निशान दिखाई पड़ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि राम जानकी मंदिर मठ की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में तनातनी चल रही थी. फिलवक्त प्रशासन कुछ भी कहने से बचता नजर आ रहा है, मामले की जांच की बात कही जा रही है.पत्रकारों द्वारा घटना के संदर्भ में पूछे जाने पर थाना प्रभारी पत्रकारों से ही उलझ पड़े. घटना को लेकर कर्णपुरा में तनाव व्याप्त है.
रिपोर्टःउमेश चौबे


















