सिवानः नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ओवर ब्रिज के समीप एक ट्रक अनियंत्रित ने 6 लोगों को कुचल दिया. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, घायलों की चिकित्सा सदर अस्पताल में की जा रही है.
हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर को कब्जे में ले लिया था, घटना की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस ट्रक ड्राइवर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में जुटी हुई है.


















