Advertisment

राजधानी रांची समेत सूबे के 21 जिलों में पेट्रोल 100 के पार, जानें अपने जिले में क्या है दर

रांची : लोगों पर महंगाई की मार लगातार जारी है. रविवार को राजधानी रांची समेत सूबे के 21 जिलों में पेट्रोल की कीमत 100 के पार पहुंच गई है. आज पेट्रोल की कीमत में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं डीजल के दाम में 36 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई. रविवार को रांची में एक लीटर पेट्रोल के लिए आम जनता को 100.25 रुपये देने होंगे. वहीं एक लीटर डीजल के लिए 99.80 रुपये चुकाने होंगे. यह झारखंड में पेट्रोल-डीजल की सबसे ज्यादा कीमत है.

बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. सिर्फ अक्टूबर में ही महज 16 दिनों में पेट्रोल 3 रुपए 12 पैसे महंगा हुआ है.

इस वर्ष पेट्रोल की सबसे कम कीमत दो जनवरी को 82.18 पैसे रिकार्ड की गई थी. जबकि 17 अक्टूबर 2020 को कीमत 80.21 पैसे थी. यानि एक वर्ष में पेट्रोल की कीमतों में 20 रुपये की रिकार्ड वृद्धि हुई है. जबकि डीजल की कीमत एक वर्ष पहले 17 अक्टूबर को 74.79 रुपये थी. एक वर्ष में डीजल की कीमत में 25 रुपये की वृद्धि हुई है.

इन जिलों में 100 के पार पेट्रोल

रांचीRs. 100.25
बोकारोRs. 100.16
चतराRs. 101.27
धनबादRs. 100.02
दुमकाRs. 100.03
गढ़वाRs. 102.50
गिरिडीहRs. 100.57
गोड्डाRs. 100.79
गुमलाRs. 100.91
हजारीबागRs. 101.29
जामताड़ाRs. 100.36
कोडरमाRs. 100.68
लातेहारRs. 101.17
लोहरदगाRs. 100.84
पाकुड़Rs. 100.74
पलामूRs. 101.80
रामगढ़Rs. 100.45
साहिबगंजRs. 101.17
सरायकेलाRs. 100.03
सिमडेगाRs. 100.58
प. सिंहभूमRs. 101.16

पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में बढ़ोत्तरी के कारण डीलरों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है. झारखंड में प्रतिमाह डीजल की औसतन बिक्री 1 लाख 35 हजार किलो लीटर होती है. वर्तमान में झारखंड में डीजल पर 22% वैट और प्रतिलीटर 1 रुपये सेस प्रभावी है.

झारखंड में बाइक और स्कूटी वाले राशनकार्डधारियों को सस्ता मिलेगा पेट्रोल

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...