बेगुसराय: बेगूसराय में शराबबंदी के बीच अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर चेरिया बरियारपुर थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी प्रभात रंजन ने कावर झील इलाके में डांग स्क्वायड के सहारे छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने झील के बीच अवैध महुआ शराब बनाने के लिए रखे गए 15 सौ लीटर से अधिक रॉ मैटेरियल को बर्बाद किया. इसके अलावा 2 गांव में अलग-अलग पुलिस ने छापेमारी की जहां से 14 -14 लीटर महुआ शराब के साथ एक-एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया. शनिवार की दोपहर शुरू यह कार्रवाई देर शाम तक चली. प्रशिक्षु डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि नाव के सहारे कावर झील में छापेमारी करते हुए 1500 लीटर रौ मटेरियल को जहां बर्बाद किया गया वहीं पांच गैस सिलेंडर को जप्त किया गया.
अवैध शराब की छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल


















