मुंगेरः पूजा खत्म होते ही तारापुर विधान सभा उप चुनाव में नेताओं का आने का सिलसिला तेज हो गया. विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राजद प्रत्याशी अरुण साह के प्रचार के लिए तीन दिवसीय दौरे पर तारापुर पहुंचे.

तेजस्वी यादव ने असरगंज प्रखण्ड के चोर गांव में तारापुर के पूर्व विधायक दिवंगत मेवालाल को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि सभी को गोलबंद होकर गरीबों की सरकार बनानी है, बेईमानों की सरकार को उखाड़ फेंकनी है. समर्थकों की उमड़ी भीड़ से तेजस्वी ने लालटेन छाप पे बटन दबाकर राजद के उमीदवार को विजयी बनाने और लालू जी के हाथों को मजबूत करने की अपील की.
विधान सभा से बाहर रो पड़े लोबिन हेंब्रम, अब पूरे राज्य का दौरा कर सरकार को दिखलाएंगे आईना


















