रांचीः आज पूरे देश के 57 सीटों पर लोकसभा चुनाव हो रहा है। लोकसभा चुनाव का आज अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। झारखंड में भी तीन लोकसभा की सीटों गोड्डा, राजमहल और दुमका में मतदान जारी है।
लेकिन तीनों लोकसभा क्षेत्रों में आज ईवीएम में शिकायतें आई है जिसके बाद इन तीनों सीटों के कई क्षेत्रों में वोटिंग शुरू होने के बाद EVM कंपोनेंट्स को बदला गया है। तकनीकी खामियों की वजह से EVM कॉम्पोनेंट्स को बदला गया है।
आंकड़ों की बात करें तो मतदान के दौरान 19 बैलेट यूनिट, 15 कंट्रोल यूनिट, 76 वीवीपैट में आई खामियां आई हैं। राजमहल में मतदान के दौरान 3 बैलेट यूनिट, 3 कंट्रोल यूनिट और 21 वीवीपैट बदले गए हैं।
वहीं दुमका में 2 बैलेट यूनिट, 1 कंट्रोल यूनिट, 15 वीवीपैट बदले गए हैं। वहीं गोड्डा लोकसभा में 14 बैलेट यूनिट, 11 कंट्रोल और 40 वीवीपैट बदल दिये गए हैं। ये सारे कंपोनेन्ट्स तकनीकी खराबी की वजह से बदले गए हैं।







