Delhi : आज दिल्ली में इंडी गठबंधन की अहम बैठक हुई। इस बैठक में पूरे देशभर से इंडी गठबंधन के कई बड़े नेतागन मौजूद रहे।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, भगवंत सिंह मान सहित इंडी गठबंध के तमाम बड़े नेता शामिल हुए।
दिल्ली में इंडी गठबंधन की इस अहम बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और जेएमएम नेत्री कल्पना सोरेन भी शामिल हुई।







