बेगूसरायः विश्व सफेद छड़ी दिवस के मौके पर दिव्यांग बच्चों ने बिहार शिक्षा परियोजना के बैनर तले सफेद छड़ी के साथ जुलूस निकाला. हालांकि, विश्व सफेद छड़ी दिवस का आयोजन हर वर्ष 15 अक्टूबर को किया जाता है. लेकिन, इस वर्ष 15 अक्टूबर को दुर्गा पूजा का आयोजन होने की वजह से बेगूसराय प्रशासन ने इसे 18 अक्टूबर को मनाने का निर्णय लिया.
कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगोें में दिव्यांगों के प्रति जागरुकता पैदा करना

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में दिव्यांगों के प्रति जागरूकता पैदा करना है, ताकि जब दिव्यांग सफेद छड़ी के सड़क पार करे तब इस सफेद छड़ी देखकर सड़क पार करने के में मदद की जाए.


















