Advertisment

मानवता शर्मशार : दो नाबालिग बहनों के साथ 10 युवकों ने किया गैंगरेप

गुमला : विशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां दो नाबालिग बहनों के साथ 10 युवकों ने गैंगरेप जैसी घटनाओं को अंजाम दिया है. इस संबंध में गुरदरी थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्राथमिकी के मुताबिक दोनों नाबालिग 15 और 14 वर्ष की है. दोनों शुक्रवार को अपने भाई के साथ जोभीपाठ में दशहरा मेला देखने गई थीं. लौटने के क्रम में ऊपर लोदा और चांपाकोना के बीच 10 युवक पहुंचे और दोनों लड़कियों को कब्जे में लिया और भाई को मारपीट कर भगा दिया. फिर 10 युवकों ने दोनों के साथ दुष्कर्म किया.

जान बचाकर भागे भाई ने गांव पहुंचते ही इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण दोनों किशोरियों को खोजने निकले. ग्रामीणों को आता देख सभी युवक फरार हो गए. रविवार को परिजन संग पीड़ित लड़कियां थाना पहुंचीं और अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कराया.

मामले में झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा जब से झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी है तब से राज्य में अपराधी घटना के साथ बलात्कार की घटना बढ़ता ही गया है. इस तरह की घटना आदिवासी महिलाओं के साथ अधिकतर घट रही है, और राज्य की सरकार मौनी बाबा बने हुए हैं. सरकार राज्य चलाने में पूरी तरह से अक्षम है.

वही राज्य सरकार को बचाव में उतरे झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि गुमला की घटना बहुत निंदनीय है. दोषियों को जल्द से जल्द राज्य सरकार पकड़ने का काम करेगी, लेकिन भाजपा इस पर राजनीति कर रही है. अपराधी तक कैसे पहुंचा जाए इस पर विपक्ष को सरकार को सुझाव देनी चाहिए. विपक्ष अगर स्वस्थ राजनीति करती है तो इसे लोकतंत्र मजबूत होता है.

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

धोखे से दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग का कर दिया गैंगरेप

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...