बेरमोः चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र में मकोली निवासी एक होटल संचालक 55 वर्षीय राघवेन्द्र साव की दो युवकों द्वारा धक्का-मुक्की किए जाने के बाद मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि कारीपानी पुराना चेक पोस्ट के पास कारीपानी निवासी दीपक और राजेश नामक युवक ने किसी विवाद में राधवेन्द्र साव का बर्तन आदि फेंक दिया और मारपीट की.
इस बीच धक्का-मुक्की में राधवेन्द्र साव गिर पड़े, तबीयत खराब होने लगी. फिर चिकित्सा के लिए मकोली ले जाने के क्रम में मौत हो गई. मामले की सूचना मकोली पुलिस शिविर प्रभारी को दे दी गई है. पुलिस शव ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बेरमो मनोज कुमार


















