पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में आज यानी बुधवार को संपूर्ण क्रांति दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंज सिंह की अध्यक्षता में जयप्रकाश नारायण के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर उनके द्वारा किए गए कार्यों और संघर्ष को याद किया गया।
राजद के नेताओं ने जेपी को दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं भ्रष्टाचार से संघर्ष एवं आन्दोलन के माध्यम से देश की राजनीति को एक नई दिशा दी। वे भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और संघर्षशील राजनेता थे। वे युवाओं के प्रेरणा-श्रोत रहे। उनके नेतृत्व में 1974 में छात्र आंदोलन हुआ। उन्होनें आज ही के दिन पांच जून को सम्पूर्ण क्रांति के नारा के साथ सत्ता परिवर्तन कराया। इनके द्वारा युवाओं और आम जनों को जनता के सवालों पर जुड़कर संघर्ष और आन्दोलन की जो सीख दी गई है, उसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता हैं।
इस अवसर पर राजद के कई बड़े नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, भोला यादव, बिनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, विनोद कुमार यादवेंदु, पूर्व सांसद विजय कृष्ण, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी, मुख्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह, महासचिव प्रमोद कुमार राम, फैयाज आलम कमाल, बल्ली यादव, डॉ. कुमार राहुल सिंह, ईं. अशोक यादव, संजय यादव, श्याम नंदन पासवान, गुलाम रब्बानी, युवा राजद अध्यक्ष राजेश यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुमर राय, उपेंद्र चंद्रवंशी, राम विसुन मोची, शिवेंद्र कुमार तांती, बेलाल खान, दिनेश कुमार राम, उपेंद्र कुमार यादव, इंतजार हुसैन, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, मोहम्मद अकबर और चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित कई गणमान्य नेताओं ने मालयार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़े : फ्लाइट में अगल-बगल बैठे दिखे नीतीश-तेजस्वी
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट


















