सदर अस्पताल में एक व्यक्ति ने छोड़ा साढ़ु की लाश

 

औरंगाबाद : सदर अस्पताल में सोमवार की रात एक व्यक्ति ने अपने ही साढ़ु की लाश को चुपके से छोड़कर फरार हो गया. मृतक की पहचान शहर के करमा रोड बिजली कॉलोनी निवासी सुधीर कुमार मिश्रा के रूप में हुई है. मृतक के परिजन संतोष मिश्रा ने बताया कि सुधीर दो दिन पहले पूरी तरह से स्वस्थ अवस्था में अपने ससुराल जम्होर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव गया था जिसकी मंगलवार को उसकी लाश सदर अस्पताल में स्ट्रेचर पर मिली.

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सदर अस्पताल में लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज दिखाए जाने की मांग की. परिजनों की मांग पर जब अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गयी तो सच्चाई सामने आ गई. सीसीटीवी फुटेज में परिजनो को साफ तौर से दिखा कि यह सारा खेल सोमवार की रात दस बजकर छप्पन मिनट पर शुरू होकर और 11 बजे तक खत्म होता है.

फुटेज को मौके पर आई नगर थाना की पुलिस ने भी देखा और पाया गया कि एक ओमनी कार में डेड बॉडी लाई जाती है. वाहन से डेड बॉडी को निकाला जाता है. साढ़ु के साथ रहा एक और व्यक्ति जो शहर का ही रहने वाला है, उसके द्वारा शव को स्ट्रेचर पर लाद कर लाया जाता है और उसे सदर अस्पताल के सीढ़ी के नीचे छोड़ दिया जाता है. बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

रिपोर्ट : दीनानाथ

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img