उपभोक्ता मामले की सचिव NIDHI KHARE ने दलहन फसल की बुआई का दिया निर्देश, कहा….

नई दिल्ली: उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव Nidhi Khare ने उपभोक्ताओ के बीच अरहर और उड़द की उपलब्धता बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित झारखंड में ख़रीफ़ में बेहतर बुआई पर एनसीसीएफ़ को निर्देश दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) को इस दिशा में तेजी से काम करने को कहा है। पिछले दो वर्षों में ऐल नीनो के प्रभाव से वर्षा की भारी कमी के कारण देश में अरहर और उड़द के पैदावार पर असर पड़ा है। किंतु मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक़ इस वर्ष बेहतर मानसून होने का अनुमान है जिस के कारण, ख़रीफ़ की फसलों, जैसे अरहर और उड़द में किसान बेहतर पैदावार ले सकेंगे।

खरे ने कहा है कि झारखंड में दलहन की अच्छी खेती की जा सकती है। झारखण्ड के तीन अरहर उत्पादक जिले पलामू, लातेहार और गढ़वा में पैदावार और गुणवत्तायुक्त खेती बढ़ाने के लिए किसानों को हर संभव मदद देने का निदेश दिया है। एनसीसीएफ से अरहर उगानेवाले किसानों को प्रोत्साहित करने और प्रशिक्षित करने को कहा गया है। इस क्रम में शुक्रवार को पलामू प्रमंडल के अरहर उत्पादन करने वाले 350 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही दलहन की मार्केटिंग के लिए एनसीसीएफ के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।

किसानों को उत्पाद की सही कीमत और बाजार के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में शामिल कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को वैज्ञानिक खेती के उपाय बताए। प्रशिक्षण के उपरांत किसानों के बीच बीज का वितरण भी किया गया। एनसीसीएफ ने पायलट चरण में तुअर बीज उत्पादन शुरू करने के लिए किसानों और केंद्र, राज्य और जिला प्रशासन के साथ सहयोग करने की योजना बनाई है।

सेमिनार में तुअर बीज उत्पादन स्थलों की पहचान करने और किसान समूह बनाने में राष्ट्रीय और राज्य सरकारों के साथ काम करने की एनसीसीएफ की रणनीति पर चर्चा हुई। उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने में उन्नत बीज किस्मों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। तुअर की खरीद के लिए आवश्यक गुणवत्ता मानकों (एफएक्यू) पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसान बाजार की मांगों को कुशलतापूर्वक पूरा कर सकें।

हम NDA की सरकार में मजबूती से हैं और रहेंगे- JDU

https://youtube.com/22scope

NIDHI KHARE NIDHI KHARE NIDHI KHARE
Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img