त्योहार को लेकर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, बाहर से आने वालों पर कड़ी नजर

268
Advertisment

कटिहार : त्योहार को लेकर कटिहार रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा एजेंसी अलर्ट मोड पर है. दिल्ली में आतंकी गिरफ्तारी के बाद उसके किशनगंज कनेक्शन के चर्चा पर कटिहार रेल मंडल खासा चौकस दिख रहा है. इस कड़ी में लगातार रेल सुरक्षा एजेंसी महत्वपूर्ण ट्रेनों के आवाजाही पर विशेष ध्यान दे रही है.

Advertisment

एनएफ रेल मंडल के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले कटिहार रेल मंडल के कटिहार जंक्शन पर भी विशेष एहतियात बरत रहे हैं. सुरक्षा एजेंसी के इस चाक-चौबंद पहल को लेकर यात्री भी बेहद संतुष्ट हैं.

रेल यात्रियों ने कहा कि देश के एक प्रांत से दूसरे प्रांत तक जाने के लिए भारतीय रेलवे लाइफ लाइन है. उन्हें अपने सेना के साथ-साथ रेलवे सुरक्षा एजेंसियों पर भी पूरा भरोसा है. इसलिए हमलोग बेफिक्र होकर यात्रा करते हैं. कटिहार रेल मंडल के एडीआरएम चौधरी विजय कुमार ने कहा कि वैसे तो यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेल प्रशासन हमेशा सजग है, और सुरक्षा की दृष्टिकोण से विशेष सावधानियां बरती जा रही है.

रिपोर्ट : श्याम

Advertisement