राज्य में आज से Pre Monsoon के आसार

रांची: Pre Monsoon – विज्ञान केंद्र रांची का अनुमान है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मानसून की बौछार अधिक होगी और आंकड़ा 1200 मिमी के पार पहुंचेगा।

इस वर्ष मानसून बीते साल की तुलना में तीन दिन पहले संथाल परगना के रास्ते मानसून झारखंड में 15 जून तक प्रवेश करेगा। जबकि 9 और 10 जून से राजधानी समेत पूरे राज्य में  प्री-मानसून वर्षा होगी। केंद्र के पूर्वानुमान की माने तो मानसून केरल में प्रवेश कर पूर्वोत्तर भारत की ओर लगातार बढ़ रहा है।

बंगाल की खाड़ी के रास्ते मानसून केरल होते हुए देश के तटीय क्षेत्रों में प्रवेश करता है। झारखंड में मानसून के 15 जून तक पहुंचने की उम्मीद है।

समय पर मानसून के प्रवेश से किसानी को भी बल मिलेगा और कृषि विज्ञानियों ने कृषकों को खेत तैयार करने की सलाह दी है। पिछले तीन दिनों से रांची समेत आसपास के जिलों में काले बादल छा रहे हैं।

हालांकि 9, 10, 11 और 12 जून को राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के साथ साथ उत्तर पश्चिमी हिस्से बानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के अलावे दक्षिणी हिस्से बानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं कहीं हीटवेव की स्थिति देखने को मिलेगी।

Pre Monsoon Pre Monsoon

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...