Advertisment

कीचड़ में डूबी गांव की गलियां,ग्रामीणों ने कहा हो रहा हमारा सतरंगी विकास

मुंगेरः दो दिनों से हो रही मुसलाधार बारिश ने पंचायत चुनाव में सरकार के तैयारियों की पोल खोल दी है. मतदाता और मतदानकर्मी कीचड़ से सने रास्ते पर चलने पर मजबूर हैं. बता दें कि आज असरगंज प्रखंड के सात पंचायत में चुनाव हो रहा है. इसी में से एक है जोड़ारी पंचायत का आशा जोड़ारी गांव. इस गांव का मतदान केन्द्र सामुदायिक भवन में बनाया गया है. लेकिन,  मतदान केंद्र तक जाने के लिए पगडंडी कीचड़ से भरा है. मतकर्मियों को किसी तरह बचते-बचाते इसी कीचड़ भरे रास्ते पर चलकर मतदान केन्द्र तक पहुंचना पड़ा. कीचड़ से डूबा इस मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की लम्बी लाईन देखी जा रही है.

मुसलाधार बारिश ने पंचायत चुनाव में सरकार के तैयारियों की खोली पोलvlcsnap 2021 10 20 15h11m37s221 22Scope Newsमतदाताओं का कहना है कि यह हमारे विकास की सतरंगी तस्वीर है, चारों तरह फैला कीचड़ और ठेहुने तक कीचड़ में डूबी गांव की गलियां. पटना और दिल्ली से चला गांव के विकास के लिए चला पैसा कब पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी बाबूओं की पेट से चला जाता है कि पता ही नहीं चलता. हॉं, विकास जनप्रतिनिधियों के कोठे के विकास में जरुर दिखाई पड़ती है.

रिपोर्टः अख्तर खान

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...