Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंद्रा राइस मिल में कामगार युवक की मौत

गिरिडीह : गिरिडीह के औद्योगिक इलाके के विश्वासडीह के मुंद्रा राइस मिल में फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के कारण 23 साल के कामगार करन कुमार मालाकार की मौत हो गयी. मृतक गादी श्रीरामपुर का रहनेवाला था. घटना के बाद परिजनों को सूचना मिलने के बाद परिजन भी घटनास्थल पहुंचे. परिजन ही उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. वहां परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और सभी ने अस्पताल में जम कर हंगामा किया.

हालत यह हो गयी कि अस्पताल के डॉक्टर भी परिजनों और ग्रामीणों के डर से युवक की स्पष्ट नहीं कर पा रहे थे. इसी दौरान एक स्वास्थकर्मी ने करन की मौत की पुष्टि की, तो परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा. इसके बाद सभी गुस्से में विश्वासडीह के मुंद्रा राइस मिल पहुंचे और हंगामा किया. फैक्ट्री में हंगामा देखने के बाद फैक्ट्री मालिक आदित्य मुंद्रा फरार हो गये.

इस दौरान किसी प्रकार सदर एसडीपीओ अनिल सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम समेत सदर सीओ रविभूषण प्रसाद ने हालात संभाला.फिलहाल युवक की मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है. लेकिन परिजनों का आरोप है कि करन मुंद्रा राइस मिल फैक्ट्री परिसर की जिस जगह पर काम कर रहा था, वहां धान की कुटाई के बाद चावल जमा करने के लिए एक टैंकर है, जिसमें इस युवक के गिर कर मरने की बात सामने आ रही है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है. क्योंकि घटना के बाद घटनास्थल में फैक्ट्री का कोई सुपरवाइजर भी नहीं था.

रिपोर्ट : मनोज कुमार

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

पाकुड़ में पूर्व चौकीदार के घर ACB की दबिश, 6 गाड़ियों...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए महेशपुर प्रखंड के गढ़बाड़ी गांव में पूर्व...

EPFO New Rules: पीएफ निकासी के नियमों में 3 बड़े बदलाव,...

 EPFO ने पीएफ निकासी के नियमों में तीन बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। अब कर्मचारी 90% तक पीएफ निकाल सकेंगे और रिटायरमेंट के...

Jharkhand Ambulance Strike: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 3248 कॉल...

 झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से आपातकालीन सेवा प्रभावित हुई। चार घंटे में 3248 कॉल आए, लेकिन सिर्फ 58 मरीजों को...