पटनाः पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने देश के पाँच सांसदों पर फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर आरक्षण का लाभ लेने का आरोप लगाया है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मोहम्मद सादिक अली (पंजाब) कांग्रेस सांसद फरीदकोट, टीएमसी सांसद आरामबाग, अमरावती (महाराष्ट्र) से सांसद नवनीत कौर राणा, आगरा से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, सोलापुर (महाराष्ट्र) से बीजेपी सांसद जय सिद्धेश्वर शिवाचार्य स्वामी पर फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर आरक्षण का लाभ लेने का आरोप लगाया.
जीतन राम मांझी इस मामले की जांच कमीशन बनाकर करवाने की मांग की, साथ ही कहा कि देश में कम से कम 15 से 20 प्रतिशत ऐसे लोग है जो फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर आरक्षण का लाभ लेकर नौकरी कर रहे है.
बंगाल विधानसभा : बजट सत्र के आखिरी दिन बीजेपी और टीएमसी के विधायकों में जमकर हुई हाथापाई, फाड़े कपड़े







