लोन मेला का आयोजन, लाभुकों के बीच बांटा गया लोन

जमशेदपुर : केंद्रीय वित्त मंत्रालय के निर्देश पर देश के सभी सेक्टर को विकास की गति प्रदान करने के उद्देश्य से बैंकों के द्वारा लोन उपलब्ध कराया जा रहा है,  ताकि वैश्विक मंदी के दौर से देश उबर सके. जमशेदपुर में भी बुधवार को लोन मेला का आयोजन किया गया, जिसमें कोल्हान के दो जिलों पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले के बैंकर्स द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से लाभुकों के बीच सभी सेक्टरों के लिए लोन उपलब्ध कराए गए. जमशेदपुर सांसद और उपायुक्त के साथ तमाम बैंकों के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उपायुक्त ने बैंकर्स के प्रति आभार जताया और उन्हें फ्रंट लाईन वर्कर मानते हुए हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया. उपायुक्त ने पिछले दो साल को काफी चुनौतीपूर्ण बताते हुए केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभ का फायदा उठाने की अपील सभी से की. मौके पर सभी सेक्टर के लाभुक मौजूद रहे.

रिपोर्ट : लाला ज़बीन

Union Budget 2022 : वित्त मंत्रालय पहुंची निर्मला सीतारमण, लगातार चौथी बार पेश करेंगी बजट, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ranchi Cyber Crime: Part-Time Job Scam में युवक से 8 लाख...

रांची में वर्क फ्रॉम होम और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर एक युवक से 8 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। ठगों ने...

International Yoga Day 2026: एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में उत्साह...

एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। कर्मचारियों ने योग सत्र में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का...

Ranchi Airport News: इंडिगो ने घटाए 5 Flights के फेरे, यात्रियों...

रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की 5 उड़ानों के फेरे कम कर दिए गए हैं। ईंधन की बढ़ती कीमतों और विमानों की कमी का असर...