Patna Women’s College के समक्ष छात्राएं कर रही हैं शांतिपूर्ण प्रदर्शन

पटना: पटना विमेंस कॉलेज के समक्ष कॉलेज की छात्राएं प्रदर्शन कर रही हैं। छात्राओं ने बताया कि विश्वविद्यालय ने नया नियम लागू कर दिया है जिसके अनुसार अगर किस वर्ष बैकलॉग हो जाए तो फिर उन्हें दुबारा मौका नहीं दिया जाएगा। छात्राओं का कहना है कि इस वर्ष करीब दो सौ ऐसी छात्राएं हैं जो किसी वजह से परीक्षा में शामिल नहीं हो सकी या फिर किसी कारण से वह किसी विषय में पास नहीं कर सके तो उन्हें अब दुबारा नामांकन के लिए कहा जा रहा है।

छात्राओं ने कहा कि यह उनका अंतिम वर्ष है और अगर उन्हें दुबारा मौका नहीं दिया जायेगा तो फिर उनका 3 वर्ष बर्बाद हो जाएगा। छात्राओं का आरोप है कि हमने कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक बात की लेकिन कहीं कोई सुनने वाला नहीं है। सबसे बड़ी बात छात्राओं ने बताया कि हम लोग प्राचार्य से मिलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे समय नहीं दे रही हैं।

छात्राएं अपने हाथों में ‘छात्राओं के सम्मान में विद्यार्थी परिषद मैदान में, एक नहीं, दो नहीं, 200 लड़कियां हैं तैयार, बदलो हिटलर वाली नियम और पैसे का व्यापार’ लिखी तख्तियां हाथ में ली हुई थी और वह कॉलेज के गेट पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रही हैं। बता दें कि अब पटना विश्वविद्यालय में स्नातक तीन की जगह चार वर्षों का होगा। नए नियम के अनुसार अब छात्रों को किसी वजह से परीक्षा पास नहीं किये जाने की स्थिति में उन्हें दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा बल्कि उन्हें फिर से नामांकन करवाना होगा।

Deputy CM विजय सिन्हा ने जनता का जताया आभार, विपक्ष को लेकर कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Patna Women’s College Patna Women’s College

Patna Women’s College

Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में पितृपक्ष मेले की ऐसी...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:  विश्व प्रसिद्ध गयाजी पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार 25 सितंबर...

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...