Advertisment

नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की घर में गोली मार कर हत्या

बेगूसरायः नगर थाने के क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ले में एक व्यक्ति को उसके ही घर में गोली मार कर हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी तब मिली जब दिन भर घर से बाहर नहीं निकलने पर उसके किरायेदारों ने मकान में  झांक कर देखा. मृतक की लाश विस्तर पर पड़ी हुई थी. आनन-फानन में इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई.मृतक के परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मृतक 32 वर्षीय सुशांत पासवान मूल रूप से खगड़िया जिले के रहने वाला है. वह बेगूसराय पोखरिया में अपने मकान में अकेला रहता था, जबकि पत्नी पड़ोस में ही अपने मायके में ही रहती थी. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. परिजनों का आरोप है कि सुशांत अपनी मां से 50 हजार रुपए लिया था. इस रूपया को लेकर उसकी पत्नी ने मायके वालों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...