Advertisment

पंचायत चुनाव : प्रत्याशी का भोज खाकर 150 से अधिक लोग बीमार

शिवहर : शिवहर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जिले में नामांकन का भोज खाने के दौरान 150 से अधिक लोग बीमार हो गए. इस दौरान सदर अस्पताल शिवहर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. वहीं मरीजों की संख्या इतनी है कि सारे बेड भर गए. एक बेड पर 3 से 4 मरीज भर्ती कराए गए हैं. सभी मरीजो को खाने के कुछ घण्टे बाद ही उल्टी दस्त शुरू हो गई. वही मरीजों से एक भी जगह खाली नहीं है.

katihar3 22Scope News

बेड से लेकर फर्श तक मरीज ही मरीज दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं, और कई मेडिकल टीमें लगाई गई है. बता दें कि नामांकन के दौरान प्रत्याशी के द्वारा सुगिया राजा चौक पर मछली और भात का भोज का आयोजन किया गया था.

katihar2 22Scope News

भोज का आयोजन दिन के 2 बजे किया गया था. सभी ताजपुर पंचायत के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बता दें कि सुगिया, ताजपुर, परदेशिया, बंकूल, सुंदरपुर गांव के सभी मरीज बताए जा रहे हैं. एसडीएम मो0 इशत्याक अली अंसारी ने बताया कि 100 से अधिक लोग बीमार हैं, और लोग आ रहे हैं. सभी का इलाज किया जा रहा हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं.

रिपोर्ट : मनोज

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...